फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   50 thousand prize dacoit arrested after 24 years

24 साल बाद घर पहुंचा 50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize dacoit arrested after 24 years
औरैया जिले के अयाना थाने में बैठा दस्यु छेदा सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। लालाराम गिरोह के मुख्य सदस्य 50 हजार के इनामी फरार डकैत छेदा सिंह उर्फ छिद्दा को 24 साल बाद पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार होने के बाद से आरोपी चित्रकूट में साधु-संतों के साथ रह रहा था। शनिवार को गांव भासौन, अयाना स्थित घर आने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि छेदा साधु-संतों के साथ गाड़ी से अपने घर पर आया है। इसके बाद अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने टीम के साथ घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान छेदा के पास से बृजमोहन दास निवासी रघुराज नगर चित्रकूट के नाम का आधार, पैन, वोटर व राशन कार्ड मिला। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि छेदा सिंह लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन

उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के अलावा, जालौन, कानपुर देहात और औरैया में फिरौती व लूट की घटनाओं की दर्जनों रिपोर्ट दर्ज हैं। अस्ताकांड में फूलन देवी के साथ बेहमई कांड का बदला लेने के दौरान लालाराम का साथ देते हुए अस्ता में 12 लोगों को गोली का शिकार बनाने की घटना में भी शामिल था। छेदा सिंह ने बताया कि वह नाम बदलकर चित्रकूट में साधु-संतों के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब गैंग समाप्त होने लगा तो उसने खुद को मृत घोषित दिखाकर अपनी जमीन अपने भाई अजब सिंह के नाम करा दी थी और क्षेत्र छोड़कर चित्रकूट में दूसरे नाम से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाकर सन्यासी के रूप में रह रहा था। वर्तमान में उसकी उम्र 69 साल है।

शनिवार को वह अपने गांव भासौन में परिजनों से मिलने आया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर अयाना थाना समेत आसपास के जिलों व मध्यप्रदेश में करीब 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 2015 में आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया है।

चित्रकूट में इस तरह से साधु बनकर रहता था औरैया में गिरफ्तार किया गया छेदा सिंह उर्फ बृजमोहनदास । ?

चित्रकूट में इस तरह से साधु बनकर रहता था औरैया में गिरफ्तार किया गया छेदा सिंह उर्फ बृजमोहनदास । ?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed