फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 food traders fined Rs 8.57 lakh

Auraiya News: 40 खाद्य कारोबारियों पर 8.57 लाख का जुर्माना

Thu, 21 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
40 food traders fined Rs 8.57 lakh
औरैया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों से लिए गए खाद्य के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 39 नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के विपरीत निकली।
विज्ञापन

एडीएम कोर्ट में दायर वाद के निस्तारण में 40 खाद्य कारोबारियों पर 8.57 लाख का जुर्माना लगाया गया। विभाग के अनुसार अप्रैल से जुलाई के बीच चार माह में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के 83 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे।
विज्ञापन

अगस्त में 74 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई, 74 में 39 नमूने मानक के विपरीत निकले। जिसके बाद संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी की गई। बाद में एडीएम कोर्ट में वाद चलाया गया। अगस्त में 56 वादों में 40 का निस्तारण किया गया। कोर्ट में दायर 56 वादों में कुछ अप्रैल से पहले के भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अंबा दत्त पांडेय ने बताया कि खोवा के आठ वादों में छह का निस्तारण कर कारोबारियों पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दूध के सात वादों में पांच का निस्तारण हुआ और 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी तरह मिठाई के चार में तीन का निस्तारण कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अन्य खाद्य सामग्री के वाद कोर्ट में हैं। जिनका जल्द निस्तारण हो जाएगा। वहीं लिए गए 83 नमूनों में अभी 74 की जांच रिपोर्ट आई है। बाकी नमूनों की जांच प्रयोगशाला में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed