फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4 arrested in lootpat in bus

बस में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, गए जेल

Mon, 30 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
4 arrested in lootpat in bus
गिरफ्तार आरोपी व पीछे खड़ी बरामद की गई कार - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात असलहाधारी कार सवारों के लग्जरी बस में लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त कार, नगदी, मोबाइल व असलहा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कार सवार असलहाधारियों ने मौदहा से भिवाड़ी जा रही प्राइवेट बस को रोककर चालक, परिचालक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल व एक सवारी का फोन लूट लिया था। बस चालक विशाल की ओर से सदर कोतवाली में सागर भदौरिया उर्फ लाली, मनीष कटियार व एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया गया था। रविवार शाम कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सोमवार को घटना का खुलासा किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली औरैया में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि दरोगा सुधीर भारद्वाज, प्रशांत सिंह की टीम ने भेंटाकलां वैशबारा थाना लालगंज जिला रायबरेली निवासी युवती सागर भदौरिया उर्फ लाली, खालागांव पोस्ट हथूमा थाना डेरापुर कानपुर देहात निवासी मनीष कटियार, कानपुर देहात के सनिहापुर ब्राह्मन थाना डेरापुर निवासी राहुल यादव व कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव परौंख निवासी राजकुमार दोहरे को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये, सफारी कार, बैग, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाली पर पहले से दर्ज है रंगदारी का मुकदमा
बस में लूट की आरोपी सागर भदौरिया उर्फ लाली के खिलाफ आठ अगस्त 2019 को सदर कोतवाली में गोपाल गुप्ता निवासी एसपी आवास कालोनी ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed