{"_id":"b222df14a2522de4e52b9f3780a81fd4","slug":"37-pati-alcohol-seized-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 पेटी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 पेटी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक परचून की दुकान में बने गोदाम से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब मध्यप्रदेश व हरियाणा से लाई गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गुरुवार देर शाम फफूंद पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के ग्राम जुंआ में खुलेआम हरियाणा और मध्य प्रदेश की शराब बेची जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पहुंचे फफूंद थानाध्यक्ष देवेद्र प्रताप सिंह, एसआई धर्मेद्र ंसिंह, दौलतराम शाक्य, मुस्तफा खां, राम प्रताप तोमर ने फोर्स समेत एक परचून की दुकान पर छापा मार दिया।
छापे के दौरान अवनीश कुमार की दुकान में बने गोदाम से 37 पेटी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष फफूंद ने बताया कि मौके से अवनीश कुमार पुत्र श्रीकिशन गुप्ता, जीतू पुत्र श्रीकिशन गुप्ता, प्रदीप दत्त पुत्र रामसेवक गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। गोदाम से बरामद 37 पेटी शराब में 430 क्वार्टर मध्य प्रदेश व 1380 क्वार्टर हरियाणा प्रदेश के है। इसकी अनुमानित लागत एक लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।