फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   37 corona infected including SP's wife

सरकारी मकहमें पर कोरोना का असर 37 मिले संक्रमित

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
37 corona infected including SP's wife
औरैया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के लोग भी इसकी जद में आ रहे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में एसपी की पत्नी, तीन स्वास्थ्य और दो पुलिस कर्मियों समेत 37 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले रखी थी। इसके बाद भी संक्रमित होने से लोगों में खतरे के आसार बढ़ने लगे हैं। इधर, बढ़ती लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में जिस तरह से कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार किया जा रहा है, उससे कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के अंतराल में 35 से 50 के बीच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसके बाद भी बाजारों, सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। गेल से हुई संक्रमण की शुरुआत के बाद अब जिले के दूसरे हिस्सों में भी कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लोग मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को आई रिपोर्ट में 100 शैया अस्पताल में तीन स्वास्थ्य कर्मी, एसपी की पत्नी समेत तीन लोग, अजीतमल कोतवाली, एरवाकटरा थाने में एक-एक पुलिसकर्मी, गेल में आठ लोगों समेत 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

कोविड कंट्रोल रूम से लोग ले रहे सलाह
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम से संक्रमित लोगों को सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही जिले के लोग भी सलाह ले रहे हैं। बुधवार तक 2436 लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed