{"_id":"5a64c7da4f1c1bca798b500a","slug":"31516554202-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन प्रतिनिधि पर सभासद प्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन प्रतिनिधि पर सभासद प्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
फफूंद में सड़क निर्माण मानकविहीन बनने पर रविवार को सभासद प्रतिनिधियों ने ठेकेदार से विरोध जताया। ठेकेदार ने चेयरमैन प्रतिनिधि को बुला लिया। आरोप है कि चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभासद प्रतिनिधियों के साथ गालीगलौज की। इस पर सभासद और उनके प्रतिनिधियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। वहीं, एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने ईओ नगर पंचायत अजय कुमार को उक्त सड़क निर्माण को रोकने के निर्देश दिए।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि वार्ड नंबर चार मोतीपुर मोहल्ले की सभासद बबीता राजपूत के प्रतिनिधि टीटू व सायरा बानो के प्रतिनिधि राशिद के मोहल्ले में ठेकेदार दाऊद अख्तर सड़क निर्माण करा रहा है। मानक के अनरूप निर्माण न होते देख जब उन्होंने विरोध किया तो ठेकेदार ने इसकी जानकारी जब चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला को दी। वह मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधियों से गालीगलौज करने लगे। बताया कि बीच बचाव करने पहुंचे वार्ड दो के सभासद प्रतिनिधि शीलू दोहरे ने विरोध किया तो उन्हें भी जाति सूचक गाली देने लगे। इस प्रकरण पर डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि प्रतिनिधि चाहे वह नगर पालिका का हो या नगर पंचायत का उस पर प्रतिबंध है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने टीम गठित कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पहले टीम उक्त निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला का कहना है उन्होंने न तो किसी को गाली दी और न ही जान से मारने की धमकी। यह सब उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।
बैठक में मिले प्रतिनिधि तो होगी कड़ी कार्रवाई
एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि किसी भी बैठक में प्रतिनिधि को न बैठने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यदि कहीं कोई प्रतिनिधि बैठक में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ईओ नगर पंचायत अजय कुमार को निर्देश देते हुए किसी भी प्रतिनिधि को बैठक में न घुसने देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई मौजूद हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
- चेयरमैन प्रतिनिधि पर सभासद प्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप
- फफूंद में सड़क निर्माण मानकविहीन बनने पर जताया विरोध
- सभासद व सभासद प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
- एडीएम ने ईओ को काम रोक ने के दिए निर्देश
फोटो21एयूआरपी 11- डीएम श्रीकांत मिश्रा से शिकायत करते नगर पंचायत फफूंद के सभासद व सभासद प्रतिनिधि।