फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दूधिया रोशनी से नहाएगा शहर

दूधिया रोशनी से नहाएगा शहर

Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
दूधिया रोशनी से नहाएगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नगर पालिका परिषद में शनिवार को पालिका की पहली बोर्ड बैठक हुई। शहर के मार्गों में प्रकाश की व्यवस्था एवं उसके रखरखाव के लिए करीब 19 लाख रुपये के बजट पर मुहर लगी। पालिका की बोर्ड बैठक में शरदोत्सव प्रदर्शनी पर अधिक जोर दिया गया। जनवरी के अंतिम सप्ताह में धूमधाम के साथ शरदोत्सव प्रदर्शनी का आगाज किया जाएगा। इसके अलावा सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में पालिकाध्यक्ष को बताया।

शनिवार को हुई नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। सबसे पहले अधिशासी अधिकारी संजय सिंह ने शरदोत्सव प्रदर्शनी को धूमधाम से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से 21 जनवरी को शरदोत्सव प्रदर्शनी मनाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं, स्टोर कीपर ने शहर में प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लगवाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवं सभासदों की सहमति से मार्ग प्रकाश एवं उसके रखरखाव के लिए 23 वाट के पांच सौ एलईडी बल्ब खरीदे जाने में अनुमानित धनराशि तीन लाख 50 हजार रुपये खर्च करने की मुहर लगाई।
विज्ञापन


वहीं, पूरे नगर को दूधिया रोशनी से नहाने के लिए 19 लाख रुपये खर्च किए जाने पर चर्चा की गई। सदन की सहमति से शहर के विकास कार्य कराए जाने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि नगर को साफ-सथुरा करना प्राथमिकता है। पालिका की बोर्ड बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला के अलावा सभासद रवि चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी, सतीश पाठक, ज्ञान सिंह राजपूत, कुल्लन नेता, भारत सिंह राजपूत, छैय्या त्रिपाठी, राहुल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed