फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   31 dectak train late

फफूंद कानपुर मेमो अब 31 दिसंबर तक रद्द

Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
31 dectak train late
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद से कानपुर के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर अब 31 दिसंबर नहीं चलेगी। 22 दिसंबर से रद्द हुई इस ट्रेन के 26 दिसंबर से चलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन सुबह पहुंचे यात्रियों को पूछताछ कार्यालय के बाहर ट्रेन के 31 दिसंबर तक रद्द होने का नोटिस चस्पा मिला। अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

22 से 25 दिसंबर के बीच 64589 अप एवं 64590 डाउन फफूंद कानपुर मेमू पैसेंजर को रद्द किया गया था। 25 दिसंबर को देर शाम तक फफूंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अर्जुन सिंह के पास अगले दिन भी रद्द रहने की कोई सूचना नहीं पहुंची थी। इस पर उम्मीद जताई थी कि 26 दिसंबर की सुबह 6 बजे यह ट्रेन कानपुर जाएगी। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि रात में ही अप एवं डाउन दोनों मेमू के 31 दिसंबर तक रद्द रहने की सूचना आ गई थी। इस पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। इधर, 12419 अप गोमती एक्सप्रेस दो घंटे देरी से 11.15 बजे, 18101 मुरी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से, 15483 महानंदा एक्सप्रेस रद्द, 12311 कालका मेल साढ़े 5 घंटे देरी से आने की सूचना प्रसारित होती रही। जबकि कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन कालका आधा घंटा देरी से, 12420 गोमती एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से, 15484 महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहने की सूचना प्रसारित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed