फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   3 sharab mafia arrested

फरार चल रहे तीन शराब माफिया ढाई माह बाद गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
3 sharab mafia arrested
दिबियापुर (औरैया)। विकास कुंज में चल रही नकली शराब फैक्टरी के भंडाफोड़ के दौरान भागे तीन शराब माफियाओं को पुलिस ने ढाई माह बाद गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ में हुई मौतों के बाद पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

17 मार्च को विकास कुंज स्थित इंद्रपाल सिंह के मकान में काफी समय से चल रही नकली शराब फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। शराब माफिया रमेश चंद निवासी लक्ष्मण पुर्वा थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने के उपकरण, लगभग 150 लीटर स्प्रिट से भरी तीन केन, 3820 क्यूआर कोड, 638 खाली क्वार्टर, 1170 क्वार्टरों के ढक्कन, एक किलो यूरिया समेत काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ था। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि नकली शराब फैक्टरी चला रहे तीन साथी भाग गए थे। दिबियापुर पुलिस ने गश्त के दौरान फरार चल रहे कल्लू निवासी नवीमोहन सूख सहायल, रघुनाथ निषाद निवासी पहाड़पुर सहायल हालपता विकास कुंज दिबियापुर, मोनू निवासी नवीमोहन की मड़ैया को मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दिबियापुर में सहायल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed