{"_id":"60b527488ebc3e7ffa1cdbfa","slug":"3-robbers-arrested-auraiya-news-knp631489977","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के दासीपुर भूटा के पास दंपती से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर बिहार के रहने वाले है। ये लोग आसपास के गांवों में घूमकर वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
28 मई को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के भेदपुर के मजरा कछपुरा निवासी रूपा शाक्य पति सूरज सिंह के साथ बाइक से ससुराल इटावा जिले के नगला पछाए जा रही थी। दासीपुर भूटा के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने दंपती से 10 हजार रुपये व जेवरात लूट लिए थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बाइक से रतनपुर के पास खड़े हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने अपना नाम पप्पू कुमार सोनी निवासी सोनबरसा सहरसा बिहार, सुनील शाह निवासी बहुआरा थाना बखरी जिला बेगूसराय बिहार तथा रवी शाह निवासी बहुआरा थाना बखरी जनपद बेगूसराय बिहार बताया है। इनके पास से पुलिस ने 12750 रुपये बरामद किए हैं। ये लोग गांव में बर्तन और जेवर साफ करने के लिए फेरी करते थे। ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त सफेद रंग की बाइक भी बरामद हुई है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।