{"_id":"5dfbc8098ebc3e87fa54e078","slug":"28-thousand-registered-auraiya-news-knp533287792","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार 859 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार 859 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के चार किलोवॉट तक के बिजली बकायेदारों से बकाया जमा कराने को शुरू की गई आसान किस्त योजना में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 28 हजार 859 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है। गुरुवार को चीफ इंजीनियर ने बिधूना, अजीतमल व दिबियापुर बिजली केंद्रों का दौरा कर रजिस्ट्रेशन की स्थिति जानी। साथ ही उन्होंने बकायेदारों के पंजीकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिले में संचालित आसान किस्त योजना में चार किलोवॉट के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बकायेदारों को योजना का लाभ देने के लिए 11 नवंबर 2019 से 30 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ता को बकाया धनराशि का पांच प्रतिशत अथवा कम से कम 1500 रुपये के साथ वर्तमान बिल को जमा करना होगा। इस संबंध में जिले के निरीक्षण पर आए चीफ इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस योजना में चार किलोवॉट तक के जिले भर में 43 हजार चार सौ शहरी व ग्रामीण बकायेदार हैं। बताया कि इसमें सदर डिवीजन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 17 हजार 118 बकायेदार हैं। जबकि दिबियापुर डिवीजन में 26 हजार बकायेदार उपभोक्ता हैं। बताया कि जिले में योजना का लाभ लेने वालों को निर्धारित समय तक रजिस्ट्रेशन कराने पर बकाया धनराशि पर शत-प्रतिशत ब्याज की छूट का लाभ मिलेगा।
बताया कि कुल बकायेदारों में अब तक 28 हजार 859 बकायेदारों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें सदर डिवीजन में अब तक दो हजार 512 व दिबियापुर डिवीजन में दो हजार 337 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी बकायेदारों पर कुल 51 करोड़ 76 लाख रुपये बकाया हैं। जिसमें अब तक दो करोड़ 71 लाख रुपये वसूल किया जा सका है। उन्होंने बताया कि बकायेदारों के पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि में सिर्फ 11 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में उन्होंने बिजली अधिकारियों से बकायेदारों का पंजीकरण कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।