{"_id":"cfc726c1bb2140c5c5516f5c0f0dea1d","slug":"25-thousand-stollen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जेब से 25 हजार पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की जेब से 25 हजार पार
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर फफूंद चौराहे पर टेंपो में सवार एक युवक की जेब काटकर 25 हजार
विज्ञापन
रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित युवक सीधा दिबियापुर थाने पहुंचा। चीता
मोबाइल टेंपो एवं जेबकतरे की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित हाकिम सिंह पुत्र अशर्फीलाल निवासी बोहरान तिर्वा जिला कन्नौज ने दिबियापुर थाने में मौजूद दरोगा पान सिंह, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह को बताया कि वह तिर्वा से बस में बैठकर आलू खरीदने सिरसागंज जा रहा था।
दिबियापुर में वाहन बदलकर वह औरैया के लिए टेंपो में बैठा। रास्ते में टेंपो के परिचालक ने उसे बार-बार उठाया। इसी बीच किसी ने उसकी जेब काटकर 24 हजार 900 रुपये पार कर दिए।
जेब देखने के बाद हाकिम के होश उड़ गए। इसके बाद वह रोता हुआ थाने चला आया। जबकि टेंपो सवारियां लेकर औरैया चला गया। दरोगा पान सिंह ने चीता मोबाइल संख्या 8 के सिपाही एमपी सिंह को पीड़ित के साथ टेंपो पकड़ने के लिए भेजा है।
ट्रेनों में किशोर जेबकतरों का गिरोह सक्रिय
दिबियापुर (औरैया)। इस समय गोमती एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनों में किशोरों का जेबकतरा गिरोह सक्रिय है। दो दिन पूर्व फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी ओखा एक्सप्रेस से उतरे एक युवक की पर्स को पार करते दो किशोरों को यात्रियों ने पकड़ा। हालांकि किशोरों द्वारा मिन्नत करने पर यात्रियों ने उन्हें छोड़ दिया।
दैनिक यात्रियों के अनुसार किसी न किसी बड़े गिरोह या सफेदपोश की सरपरस्ती में किशोरों का यह गिरोह चल रहा है। दैनिक यात्रियों ने गिरोह के सरगना को पकड़ने की मांग की है।