फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   25 thousand rupees looted from farmer

किसान से 25 हजार रुपये लूटे

Mon, 22 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees looted from farmer
अजीतमल। अटसू चौकी अंतर्गत लालपुर अंडरपास पर सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने किसान से मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

अटसू चौकी अंतर्गत ग्राम लाल का पुर्वा निवासी किसान पीकेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को अजीतमल तहसील गए थे। वहां से औरैया तहसील जाने के लिए लालपुर अंडरपास पर वाहन का इंतजार करते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट कर उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि वह बैनामा के कागजात लेकर औरैया तहसील जा रहे थे। यूपी 112 को फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। गांव के ही एक नामजद से किसी प्लाट के बैनामा को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब पौने छह बजे भीखेपुर ओवरब्रिज पर बाइक सवार तीन लोगों ने अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तुकीपुर भगवानदास निवासी सब्जी आढ़ती सुरेश बाबू कुशवाहा की आंख में मिर्च झोेंककर एक लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed