फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   24 villages water logged due to flood in yamuna

यमुना के पानी से 22 गांव जलमग्न, चारो तरफ तबाही का मंजर

Fri, 06 Aug 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
24 villages water logged due to flood in yamuna
नाव में बैठकर निरीक्षण करते तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्व कर्मी - फोटो : AURAIYA
अजीतमल/अयाना (औरैया)। यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर के कारण शुक्रवार दोपहर तक सदर और अजीतमल तहसील के 24 गांव जलमग्न हो गए। बाढ़ से तबाही का मंजर देख ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ का पानी गांव में घरों की छतों तक पहुंच रहा है। प्रभावित गांवों की बिजली काट दी गई है। प्रशासन लगातार बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने में जुटा है। लोग जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। डीएम सुनील कुमार ने बताया कि सदर तहसील में 224 व अजीतमल में 1050 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विजेता व तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बाढ़ ग्रस्त गांव बड़ेरा पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने पानी के बीच एक घर में जाकर ग्रामीणों से बात की। उनसे राहत शिविरों में शरण लेने की अपील की। बताया कि तहसील प्रशासन सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मदद के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव
बड़ेरा, सिमार, सिकरोड़ी, भूरेपुर कला, गौहानी कला, नखतपुर, पहाड़पुर, ततारपुर कला, गूंज, जुहीखा, फरिहा, बीझलपुर, सडनापुर, सिखरना, जाजपुर, असेवटा, बसियापुर, गौहानी खुर्द, मिश्रपुर मानिकचंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव
क्योटरा, अस्ता, नौरी।
पीपा पुल बहकर जुहीखा पुल से टकराया
गुरुवार देर रात बबाइन में यमुना नदी पर बना पीपा का पुल बह गया। पुल रात में जुहीखा पुल में जा फंसा। धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने पुल के टूटने की आशंका जताई। शुक्रवार सुबह निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों को पीपा पुल जुहीखा पुल में फंसा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed