फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   22120 farmers will become members of B-Pax to get the facility.

Auraiya News: सुविधा पाने के लिए 22120 किसान बनेंगे बी पैक्स के सदस्य

Tue, 26 Sep 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
22120 farmers will become members of B-Pax to get the facility.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सहकारी समितियों में बी पैक्स महाअभियान के तहत सदस्य बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बनाए गए सदस्यों को कई तरह की सुविधाओं का लाभ सीधे तौर मिलेगा। इसमें खाद, बीज, कीटनाशी दवाएं व अन्य सामान रियायत पर मिलेगी। वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद अपना अस्तित्व खो चुकी साधन सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो चुका है। अब यह समितियां बहुउद्देशीय ग्रामीण प्रारंभिक समिति (बी पैक्स) के नाम से जानी जाएंगी। न्याय पंचायत स्तर पर संचालित समितियों को आगे विस्तार करते हुए ग्राम पंचायत पर संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 83 साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन वर्तमान में 79 समितियां सक्रिय हैं। केंद्र सरकार की तरफ से समिति के तहत आने वाले किसानों को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ, गुणवत्ता युक्त उर्वरक, बीज कृषि रसायन, जेनेरिक दवाएं, कॉमन सर्विस सेंटर आदि का लाभ देने की पहल की जा रही है। इसके लिए किसानों को पहले समिति का सदस्य बनना अनिवार्य है। शासन द्वारा प्रत्येक समिति पर पहले 200 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 280 कर दिया है। इस तरह जिले की 79 समितियों पर 22120 सदस्य बनाए जाएंगे। एक सितंबर से सदस्य बनाए जाने का अभियान शुरू किया गया है जो 31 सितंबर तक चलेगा। जिसमें अभी तक 16000 सदस्य बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दस प्रतिशत कुशल श्रमिक अनिवार्य
बी पैक्स महाअभियान में प्रत्येक समिति पर 280 सदस्य बनाए जाने हैं, लेकिन इसमें दस प्रतिशत यानी कम से कम 20 कुशल श्रमिक जैसे बढ़ई, राजगीर, इलेक्ट्रीशियन भी सदस्य बनाए जाएंगे। कोई भी 221 रुपये जमा कर समिति का सदस्य बन सकता है। इससे इन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।



पहले 79 समितियों पर 15800 सदस्य बनाए जाने थे, लेकिन अब 22120 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। प्रत्येक समिति लक्ष्य के सापेक्ष सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा कर बी पैक्स को सक्रिय किया जाएगा।

- विजय प्रकाश प्रकाश, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article