फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   22 students in high school and two students absent in Inter

हाईस्कूल में 22 और इंटर में दो परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 12 Apr 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
22 students in high school and two students absent in Inter
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को सुबह की पाली में 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए अधिकारी भ्रमण पर रहे। सुबह की पाली में आयोजित परीक्षाओं में 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की गुजराती की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 130 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 108 ने परीक्षा दी और 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सुबह की पाली में आठ बजे से इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में 133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 131 ने परीक्षा दी और दो छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि सुबह 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा अब अंतिम दौर में है। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed