{"_id":"5c952735bdec224b9d4f62e2","slug":"21553278773-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर नहर के पास बाइक और कार की हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया है। वहां से दोनों युवक सैफई रेफर कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमराई निवासी 20 वर्षीय रमन अपने मित्र 17 वर्षीय विजय सिंह व 18 वर्षीय सुबोध के साथ बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानूपुर में अपने रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे रमन अपने साथियों के साथ बाइक से अपने गांव उमराई जा रहा था कि बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर नहर के पास सामने आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक रमन की मौके पर ही मौत हो गई। विजय और सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया है। मृतक के परिजनों को फोन के जरिए सूचना कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नही पहुंच सके थे। बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
-बाइक से अपने गांव उमराई (कन्नौज) जा रहे थे तीनों
अमर उजाला ब्यूरो