फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मॉडल में सहार के पवन कुमार अव्वल, पोस्टर में खुशी रहीं प्रथम

मॉडल में सहार के पवन कुमार अव्वल, पोस्टर में खुशी रहीं प्रथम

Sat, 16 Mar 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मॉडल में सहार के पवन कुमार अव्वल, पोस्टर में खुशी रहीं प्रथम
औरैया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्तर के छात्र छात्राओं की जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक में प्रथम स्थान पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, मॉडलों का प्रदर्शन और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीन छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरस्कार व दो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान बीएसए भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला मुख्यालय ककोर पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहार के छात्र पवन कुमार को प्रथम स्थान, एरवाकटरा के अनुराग व राजशेखर ने द्वितीय व तृतीय स्थान दिया। बिधूना के सूरज सिंह व अजीतमल की आरती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी को प्रथम, राजकीन द्वितीय व शिवांगी को तृतीय पुरस्कार मिला। अखिलेश व माही भदौरिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर स्कूल दिबियापुर की रौली कुशवाहा को प्रथम, सानिया राजावत को द्वितीय व खुशबू राजावत को तृतीय पुरस्कार मिला ।इसके अलावा दिव्यांशु व रचना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर स्कूल दिबियापुर के फरमान सिद्दीकी को प्रथम ,बिधूना की संध्या पाल द्वितीय व दीक्षा को तृतीय पुरस्कार मिला एवं अनुराग सक्सेना व आकाश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बीएसए एसपी सिंह ने पुरस्कार पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।विजेताओं के खाते में शीघ्र प्रथम स्थान पर पांच हजार, द्वितीय पर तीन हजार, तृतीय को दो हजार एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले को एक हजार की राशि भेजी जाएगी।कार्यक्रम को बीएसए विभाग के गुंजन श्रीवास्तव ने संपन्न कराया। इस मौके पर संचालन मनीष कुमार ने किया और निणाज्यक मंडल में वीजीएम दिबियापुर के प्रवक्ता हर्षवर्द्धन अग्रवाल व महेंद्र कुमार तिवारी, एसवी इंटर कॉलेज सहार के प्रवक्ता रामेंद्र कुशवाहा व एबीआरसी प्रभारी विकास सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed