{"_id":"5c8bee36bdec2213ee5d3b0b","slug":"21552674358-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के प्रोफेसर ने छात्रों को प्रकाश की कहानी समझायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के प्रोफेसर ने छात्रों को प्रकाश की कहानी समझायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस इंडिया प्रयागराज एवं आईआईटी कानपुर के तत्वावधान में लोक विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को प्रकाश की कहानी सुनाई गई। कक्षा नौ से 12 तक के विज्ञान विषय के छात्रों को आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एचसी वर्मा ने विज्ञान के इस जटिल विषय को आसान शब्दों में समझाया।
नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रोफेसर एचसी वर्मा ने बताया कि चार हजार ईसा पूर्व कणाद में, भारतीय दर्शन की न्याय वैशेशिका में, सल्व सूत्र में एवं तत्पश्चात यूक्लिड, न्यूटन, हाइजेनबर्ग एवं आइंस्टाइन आदि वैज्ञानिकों ने प्रकाश की प्रकृति, प्रकाश का वेग एवं अन्य प्रकाशकीय घटनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। एसजीएम अन्वेषिका कानपुर के समन्वयक अमित कुमार ने अन्वेषिका की विभिन्न गतिविधियों और इसके द्वारा अगस्त में राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने वाले एक्सपेरीमेंटल स्किल टेस्ट के बारे में बताया। अन्वेषिका कानपुर में प्रति माह आयोजित होने वाले फस्ट संडे क्लब में भौतिकी पर की जाने वाली चर्चा के लिए सभी विज्ञान अध्यापकों को आमंत्रण किया गया।
डिग्री कॉलेज के प्रवक्ताओं के साथ बीएससी व एमएससी के छात्रों के लिए अगस्त से हिंदी माध्यम में शुरू होने वाले ऑन लाइन निशुल्क कोर्स क्वांटम भौतिकी के मूलभूत सिद्धांत पर चर्चा की गई। बताया गया कि छात्र पंजीकरण 15 अगस्त तक वेबसाइट पर करा सकते हैं। कार्यक्रम में औरैया के 15 विद्यालयों से लगभग 300 बच्चों एवं विज्ञान अध्यापकों ने भाग लिया। आयोजन में नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरलीधर सक्सेना एवं उनके स्टाफ का योगदान रहा। संचालन विकास सक्सेना, मनीष कुमार, रामेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहित सिंह, संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
-छात्रों को मनोरंजक ढंग से विज्ञान के जटिल विषय को समझाया
अमर उजाला ब्यूरो