{"_id":"330a7270cb374e5e8a38cb112753155c","slug":"214-were-distributed-to-disabled-equipment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"214 विकलांगों को बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
214 विकलांगों को बांटे गए उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में विकलांग उपकरण वितरण शिविर के दौरान सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति मन से विकलांग नहीं होना चाहिए, तभी वह अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है।
विज्ञापन
यदि तन विकलांग है तो जीवन समृद्विशाली हो सकता है, लेकिन मन से विकलांग हो जाए तो जीवन अंधकार मय हो जाता है। सरकार विकलांगाें की मदद को कारगर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला विकलांग कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकलांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 107 विकलांगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 92 ट्राई साइकिलें, छह व्हील चेयर, 110 कैलीपर्स तथा कान की छह मशीनों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ ब्लाक प्रमुख अजीत दिवाकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बबलू यादव, दिनेश कुशवाह, सतीश गोयल, नरेश यादव, रामजी सेंगर उपस्थित रहे।