{"_id":"5c9135c8bdec22141c6e62fd","slug":"201553020360-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर मनाया होली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर मनाया होली का त्योहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। स्कूलों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने छुट्टी से पहले होली खेलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी तो वहीं विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों को शांति एवं सद्भाव के साथ होली मनाने की सीख दी।
मंगलवार को होली की लंबी छुट्टी होने से पहले विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों के साथ जमकर होली खेली। नगर में स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फूलों की होली खेलकर होली का त्योहार मनाया। बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप रखकर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यदुर ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आजकल बाजार में केमिकल्स युक्त रंग आ रहे हैं। इनसे बचना चाहिए और सभी को प्रकृति की सुरक्षा एवं संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। साथ ही भाईचारे के साथ सबसे मिलना चाहिए।
वहीं कस्बे में स्थित रामांश पब्लिक स्कूल, विद्यादीप पब्लिक स्कूल, बाला जी ग्लोबल एकेडमी, आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बाल विकास संस्थान, इंटर कॉलेज आदि में भी होली का त्योहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-शिक्षकों ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो