फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रेम मनुष्य का सबसे सुंदर स्वरूप है: साध्वी रूबी

प्रेम मनुष्य का सबसे सुंदर स्वरूप है: साध्वी रूबी

Sun, 17 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रेम मनुष्य का सबसे सुंदर स्वरूप है: साध्वी रूबी
सहार (औरैया)। ग्राम पुर्वा दानशाह में श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी रूबी ने शनिवार को गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि इस जगत में प्रेम के अलावा कोई सार नहीं है। प्रेम से किसी का भी दिल जीता जा सकता है। कहा कि मनुष्य को जीवन में कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड आदमी का सर्वस्व नष्ट कर देता है।
विज्ञापन



साध्वी रूबी ने कहा कि सामर्थ्यवान होते हुए भी जो मनुष्य मां-बाप, पत्नी, बालक और शरणागत की रक्षा नहीं करता वह जिंदा होते हुए भी मृत के समान है। भगवान की कथा में कभी बुलावा का इंतजार नहीं करना चाहिए। वहां जाने से आपको कुछ न कुछ अवश्य मिलेगा। आज के दौर में सत्संग बहुत दुर्लभ है। केवल कथा सुनने से जीव का कल्याण नहीं होने वाला। कथा में कही बातें अपने जीवन में उतारने से जीवन का कल्याण निश्चित है।
विज्ञापन


अगर मनुष्य को जीवन जीने की कला में निपुण होना है तो रामायण को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मृत्यु के विषय में जानकारी के लिए भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा आयोजक बाबा रामविलास, जेके राजपूत और अन्य लोगों ने बताया कि 19 मार्च को भागवत पंडाल में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी लोग आकर प्रसाद ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ग्राम पुर्वा दानशाह में श्रीमद् भागवत कथा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed