फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पंद्रह दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका मुख्य डाकघर का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

पंद्रह दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका मुख्य डाकघर का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका मुख्य डाकघर का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर
फोटो21एयूआरपी 34-संचालन न होने से धूल फांक रहीं रेलवे रिजर्वेशन काउंटर की मशीनें भी हवाई साबित
विज्ञापन


डाकघर में रेलवे रिजर्वेशन सेवा साल भर से ठप
-एसएसपीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं शुरू हुई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मुख्य डाकघर से संचालित रेलवे रिजर्वेशन की सुविधा साल भर से ठप है। जिस वजह से ट्रेन में आरक्षण के लिए लोगों को साइबर कैफे जाना पड़ता है। पंद्रह दिन पूर्व एसएसपीओ ने डाकघर में बंद पड़ी इस सेवा के जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया था लेकिन वो भी हवा-हवाई साबित हुआ।

मुख्य डाकघर में रेलवे रिजर्वेशन के लिए एक काउंटर कई वर्षों से संचालित हो रहा है। हालांकि पिछले एक साल से इस काउंटर पर बैठने वाले डाकघर कर्मी के सेवानिवृत्त होने के बाद से इसका संचालन बंद है। साल भर से बंद रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के संचालन के लिए न तो रेलवे ने कोई शुरूआत की और न ही डाक विभाग ने । करीब पंद्रह दिन पूर्व मुख्य डाकघर का निरीक्षण करने आए आए निदेशक अतुल श्रीवास्तव व एसएसपीओ उग्रसेन ने रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बंद होने की जानकारी पर दो-तीन दिन में इसका संचालन कराने के निर्देश दिए थे। पंद्रह दिन बीतने के बावजूद आज तक रेलवे आरक्षण काउंटर यहां संचालित नहीं हो सका। इस बारे में औरैया के मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अतर सिंह ने बताया कि हमारा काम है उच्चाधिकारियों को काउंटर संचालित कराए जाने के लिए पत्र लिखना वह मैं लगातार करता आ रहा हूं। रेलवे रिजर्वेशन काउंटर शुरू करने के लिए इलाहाबाद रेल मंडल विभाग से आईडी व पासवर्ड मिलना है। जो अभी तक नहीं मिल सका है। इस मामले में लगातार संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई कर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर शुरू कराए जाने की मांग की जा रही है लेकिन रेलवे विभाग की ओर से इस पर ध्यान न दिए जाने से वह भी मजबूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed