फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रयोगशाला के निर्माण में गिट्टी का बुरादा देख काम रुकवाया

प्रयोगशाला के निर्माण में गिट्टी का बुरादा देख काम रुकवाया

Sat, 20 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रयोगशाला के निर्माण में गिट्टी का बुरादा देख काम रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
जिला पशु चिकित्सालय परिसर मेें निर्माणाधीन प्रयोगशाला में गिट्टी का बुरादा प्रयोग किए जाने पर उप पशुचिकित्साधिकारी ने काम बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायत कर इसकी जांच कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में मुख्य पशु चिकित्सालयों में पशुओं से संबंधित जांचों के लिए प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। औरैया में भी ब्लॉक परिसर में स्थित मुख्य पशु चिकित्सालय परिसर में 35 लाख रुपये के बजट से प्रयोगशाला का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण में मानक विहीन सामग्री के उपयोग की जानकारी मिलने पर अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर हकीकत परखी। मौके पर गिट्टी के बुरादे के ढेर पड़े थे। जिसका मिस्त्री प्रयोग कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह राजपूत ने कर्मचारियों को फटकारते हुए काम बंद करवा दिया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर से मानक विहीन सामग्री उपयोग की शिकायत उच्चाधिकारी से कर इसकी जांच कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के माध्यम से लगभग एक साल से चल रहे इस प्रयोगशाला के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। एक साल पहले भी अमर उजाला ने प्रयोगशाला की नींव भरने के दौरान ठेकेदार की ओर से नींव की ईंट जुड़ाई मेें मानक विहीन सामग्री के प्रयोग का खुलासा किया था। जिसमें तत्कालीन डीएम के बालाजी ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग किया जाना जिला प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी यादव ने बताया कि निर्माण कार्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह काम कार्यदायी संस्था का है। फिर भी इस तरह की कोई जानकारी मिली है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएगी। उनके निर्देश पर आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


- प्रयोगशाला के निर्माण में गिट्टी का बुरादा देख काम रुकवाया
- जिला पशु चिकित्सालय परिसर में हो रहा निर्माण
- उप पशुचिकित्साधिकारी ने काम बंद कराया

















































































































































































































































































































फोटो20एयूआरपी 16-मौके पर उपयोग के लिए डस्ट में मिली पड़ी गिट्टी।
फोटो20एयूआरपी 17- डस्ट उपयोग होते देख मौजूद ठेकेदार के मेट पर आक्रोशित होकर काम बंद करवाते डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोहर सिंह राजपूत।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed