{"_id":"613658908ebc3eb50303489a","slug":"2-lak-rupees-theft-from-bank-counter-auraiya-news-knp6505829187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक काउंटर से उड़ाया दो लाख रुपयों भरा पालीथिन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक काउंटर से उड़ाया दो लाख रुपयों भरा पालीथिन, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कस्बे की एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से दो लाख रुपये गायब होने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी व पंजाब मोटर्स इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पार्टनर आतिफ कमाल ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। तीन सितंबर को उन्होंने कर्मचारी इकौरापुर निवासी महिपाल सिंह को बैंक में दो लाख रुपये जमा करने के लिए भेजा था। बैंक पहुंचने पर कर्मचारी ने दो लाख रुपये भरा पॉलीथिन बैंक स्थित काउंटर के पास रख दिया। महिपाल सिंह के पास किसी का फोन आने पर वह बात करने लगा।
इसी बीच किसी ने काउंटर के पास रखा दो लाख रुपये भरा पॉलीथिन पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी में मास्क लगाकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का फोटो कैद है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।