{"_id":"5c8fe4a1bdec2214787e3133","slug":"191552934049-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन और निशुल्क चिकित्सा के लिए प्रदर्शन को तैयार रहें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन और निशुल्क चिकित्सा के लिए प्रदर्शन को तैयार रहें शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शिक्षक विधायक ने सोमवार को जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यदि उन्हें प्रदर्शन भी करना पड़ा, तो वही पीछे नहीं हटेंगे।
सोमवार को शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जिले के दौरे पर आए। इस मौके पर जिले की सीमा व जिलेभर में कई स्थानों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मूल्यांकन केंद्रों का शिक्षक विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के संबंध में सरकार से बातचीत सार्थक रही है। उन्हें अल्पकालिक के स्थान पर पूर्णकालिक शिक्षक कहा जाएगा। इन शिक्षकों को कुशल श्रमिक के बराबर वेतन दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश नारायण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सतेंद्र सिंह राठौर, जिलामंत्री साध्येश सिंह, शिववीर यादव, सर्वेश राजपूत, जितेंद्र सिंह, डा. अजय सिंह, राम प्रकाश दीक्षित, जितेंद्र, बहादुर सिंह, आशीष दुबे, उदय प्रताप सिंह जादौन आदि कई शिक्षक मौजूद रहे। मूल्यांकन केंद्र के बाद शिक्षक विधायक ने गांधी इं. कॉलेज बिधूना के शिक्षक चंद्रकिशोर शास्त्री की पत्नी की आकस्मिक मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की। सोमवार को शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन मूल्यांकन केंद्र जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज पहुंचे। उन्होंने सरकार द्वारा मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक बढ़ाए जाने और अन्य मांगें पूरी हो ने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मुख्य समस्या का उन्हें समान कार्य का समान वेतन नहीं मिल रहा है, उन्हें समान कार्य का समान वेतन दिया जाना चाहिए। फिर चाहे वह सवित्त हो या वित्तविहीन और शिक्षकों को अब तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मान्य नही हो रही है, वह सुविधा अनुमन्य हो। वहीं, उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर मांग जारी रहेगी। इस मौके पर गौरव अग्रवाल, डॉ अजय कुमार सिंह, शिववीर यादव, जितेंद्र बहादुर , आशीष दुबे, रामभान सिंह, अमरेंद्र तिवारी, अशोक कुमार, अभिषेक यादव, मोहित यादव, मनोहर सिंह, उदय प्रताप सिंह जादौन, सर्वेश राजपूत आदि मौजूद रहे।