{"_id":"5c8d401dbdec2214323f31bd","slug":"191552760861-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूटों की धमक से गूंजा सहार और बेला, कंचौसी में शराब ठेकों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूटों की धमक से गूंजा सहार और बेला, कंचौसी में शराब ठेकों की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला/ सहार/कंचौसी (औरैया)। शनिवार को बेला, सहार और कंचौसी में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। शराब ठेकों की भी चेकिंग गई।
सहार और बेला सीओ लालता प्रसाद और थानाध्यक्ष विष्णु गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने चेताया कि गड़बड़ी करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की तैयारी की गई है। पुलिस बल ने बेला थाना क्षेत्र पुरवादान शाह और सहार में पीएसी बल के साथ औरैया-कन्नौज मार्ग से दान शाह होते हुए सहार की गलियों में पैदल मार्च किया। क्षेत्राधिकारी बिधूना लालता प्रसाद ने बताया कि हर थाना क्षेत्र की पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान सड़क के किनारे बिना नंबर वाहनों पर नंबर लगाने, वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट लगाने और सड़कों के किनारे वाहनों को ठीक से खड़ा करने की चेतावनी दी।
इधर कंचौसी में सीओ सदर श्योदान सिंह, एसओ दिबियापुर, चौकी प्रभारी कंचौसी व पीएसी, सीआईएसएफ अर्द्ध सैनिक बल के साथ औरैया रोड, रेलवे स्टेशन, बान बाजार, बाईपास रोड आदि में लगभग दो सौ जवानों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा को परखा। किसी भी तरह की अशांति न होने इस कारण होली से पहले जिले की सीमा के देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों का बारीकी से स्टाक रजिस्टर चेक किए।
विज्ञापन
-मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
अमर उजाला ब्यूरो