फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दहेज की मांग न पूरी करने पर वर पक्ष ने शादी करने से किया इंकार

दहेज की मांग न पूरी करने पर वर पक्ष ने शादी करने से किया इंकार

Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग न पूरी करने पर वर पक्ष ने शादी करने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर निवासी एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर वर पक्ष के लोगाें पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने वर पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्राम जोगीपुर निवासी सुरेश कुमार दोहरे ने बताया कि उसने पुत्री का विवाह ग्राम गनेश का अड्डा थाना अछल्दा निवासी सुनील कुमार उर्फ छोटू पुत्र सतीश चंद्र के साथ तय की थी। पीड़ित पिता ने बताया कि आठ माह पहल तय हुई शादी के लिए वर पक्ष के लोगों की ओर से दो लाख 50 हजार रुपये नगद व सभी घरेलू सामान की मांग की गई थी। बताया कि पुत्री के भविष्य को देखते हुए उसने वर पक्ष की सभी शर्ते मान ली। इसके उपरांत 10 मार्च 2018 को तिलकोत्सव व 11 मार्च की शादी की तिथि भी निर्धारित हो गई। बताया कि कार्यक्रम के क्रम में लड़का पक्ष के लोगों की ओर से रिश्तेदारों के साथ उसकी पुत्री की गोदभराई की रस्म भी अदा कर दी गई। बताया कि जिसकी फोटो भी उसके पास उपलब्ध हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि लड़का पक्ष की ओर से शादी में तय की गई रकम की मांग की गई तो उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर एक लाख 75 हजार रुपये भी दे दिए। इसके साथ ही शादी के कार्ड भी छपवाकर रिश्तेदारों में वितरित कर दिए। पीड़ित पिता का कहना है कि रविवार 25 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे लड़का सुनील कुमार, पिता सतीश चंद्र दोहरे व उनकी पत्नी उसके घर पर आए और शेष रह गए 75 हजार रुपये नगद देने के अलावा एक अपाचे बाइक की मांग करने लगे। इस पर जब उन्होंने असमर्थता जताई को उक्त लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने लड़के के साथ उसकी पुत्री की शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 9 बजे जब उसने लड़का पक्ष के लोगों से आरजू मिन्नतें की तो उक्त लोगों ने उसे गाली गलौज करते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की के साथ अपमानित कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन


- दहेज की मांग न पूरी करने पर वर पक्ष ने शादी से किया इनकार
- पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed