फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रेल मंत्रालय ने ट्विट पर लिया संज्ञान, हटाई गई मालगाड़ी

रेल मंत्रालय ने ट्विट पर लिया संज्ञान, हटाई गई मालगाड़ी

Tue, 31 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने ट्विट पर लिया संज्ञान, हटाई गई मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दोनों प्लेटफार्म पर मालगाड़ी खड़ी हो गई थी। इस बीच मेमो को बीचों बीच रोका गया। मगर आने जाने के लिए कोई रास्ता न होने से यात्री मालगाड़ियों पर चढ़कर बीच ट्रैक पर पहुंचे। इसकी खबर जब अमर उजाला में छपी तो किसी यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया। इसके बाद मालगाड़ी हटवाई गईं और आरपीएफ व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
कंचौसी स्टेशन पर अक्सर चालक ड्यूटी पूरी होेने पर मालगाड़ी छोड़कर चले जाते हैं। सोमवार को प्लेटफार्म के दोनोें तरफ मालगाड़ी खड़ी हो गईं। सुबह जब यात्री मेमो पर यात्रा करने के लिए पहुंचे तो प्लेटफार्म पर दोनों तरफ मालगाड़ी थी और मेमो का एनाउंस हो गया। इस पर यात्रियों को मालगाड़ी से होकर रेलवे ट्रैक पर बीचोंबीच जाकर ट्रेन को पकड़ना पड़ा। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद किसी यात्री ने इस खबर को रेलवे मंत्रालय पर ट्वीट कर दिया। इसके बाद रेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आनन फानन स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को हटवाया गया। आरपीएफ ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

इनसेट
सोमवार को दोनों तरफ खड़ी ट्रेनों की जानकारी कंट्रोलर को दी गई थी, मगर आगे ट्रैक खाली न मिलने पर ट्रेन नहीं हट सकीं। यात्रियों की सहूलियत के लिए सोमवार को मेमो पैसेंजर ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोक कर रखा गया था। - महेंद्र बाबू, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed