फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बस के इंतजार में 12 घंटे तक भटकने के बाद यात्रियों ने कोतवाली के बाहर लगाया जाम

बस के इंतजार में 12 घंटे तक भटकने के बाद यात्रियों ने कोतवाली के बाहर लगाया जाम

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बस के इंतजार में 12 घंटे तक भटकने के बाद यात्रियों ने कोतवाली के बाहर लगाया जाम
बस यात्रियों ने किया हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन

- बस के इंतजार में रातभर भटकती रही 60 सवारियां
- पुलिस ने पीड़ितों को जड़े थप्पड़, तीन को भेजा जेल
16- 12 घंटे परेशान होने के बाद कोतवाली के बाहर आक्रोश व्यक्त करतीं सवारियां
17- आक्रोशित लोगों को समझाते प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर राम निवास सिंह
23- जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराते गिरफ्तार आरोपी यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कानपुर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट बस सीज किए जाने से नाराड बस यात्रियों ने सदर कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। जाम लगाने से गुस्साई पुलिस ने कुछ बस यात्रियों की पिटाई कर दी। तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात लगभग 8:30 बजे कल्पना ट्रैवल्स लिखी एक बस के कागजात न होने पर एआरटीओ मनोज कुमार ने सीज कर दिया। एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा को फोन पर 60 यात्रियों के लिए बस उपलब्ध कराने की सूचना दी। लेकिन यात्रियों को रात भर कोई बस नहीं मिली। जिससे नाराज यात्रियों ने मंगलवार की सुबह बस की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाली के बाहर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि उन्होंने तो बस में टिकट बुक कराने के लिए रुपया दिया था इसमें उनकी क्या गलती है जो उन्हें परेशान किया जा रहा है। उधर सड़क पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर राम निवास ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाए कुछ लोगों को पीट दिया। कौशांबी निवासी रविंद्र कुमार पुत्र शिव लोचन, कानपुर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र बम बहादुर सिंह व ब्रह्मनगर औरैया निवासी अजीत शुक्ला पुुत्र रामबाबू शुक्ला को जेल भेजा है।
विज्ञापन


इनसेट
मैं तो फंस गया साहब..
औरैया। जिला अस्पताल में डाक्टरी कराने के दौरान अजीत शुक्ला ने बताया कि सीज की गई कल्पना ट्रैवल्स लिखी बस कानपुर से ध्रुव ट्रैवल्स के माध्यम से संचालित होती है। वह औरैया में श्याम ट्रैवल्स संचालित करता है। ध्रुव ट्रैवल्स से उनके पास सुबह फोन आया कि सीज बस की सवारियों को किसी बस के माध्यम से गंतव्य को रवाना करवा दो। इसी को लेकर वह कोतवाली पहुंचा था। मैं कुछ समझ पाता पुलिस ने मुझे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed