फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   18 sick from eating stale dumpling

बासी रसगुल्ला खाने से 18 बीमार

Mon, 04 May 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 04 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

शादी समारोह का बचा रसगुल्ला खाने से सुमानपुर गांव

विज्ञापन
के दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में से 18 को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ का गांव में ही इलाज किया गया। डाक्टरों की टीम भी गांव में भेजी गई है। 

जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के सुमानपुर गांव मे 28 अप्रैल को भाईलाल के घर बारात आई थी। शादी के बाद भाईलाल की बिटिया विदा हो गई। शादी में बनवाया गया रसगुल्ला भारी मात्रा में बच गया था। गर्मी के कारण रसगुल्ला खराब होता देख तीन मई को गांव में बंटवा दिया गया।

रसगुल्ला खाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। एक-एक कर गांव के दो दर्जन लोग बीमार पड़ गए। आनन-फानन में लोगों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों की देखरेख में बीमारों लोगों का इलाज चल रहा है।

मामूली रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए डाक्टरों की टीम गांव भेजी गई है। रसगुल्ला खाने से बीमार होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घरों में मौजूद शेष रसगुल्ले सड़क पर फेंक दिए।
खराब रसगुल्ला खाने से सुमानपुर गांव के 18 लोग अस्पताल में भर्ती है। गांव में छह लोगों को मामूली दस्त लगी है। सीएसची अछल्दा में ममता देवी (22), निर्मला (18), लक्ष्मी (15), ऋषि (10), राहुल (14), मालती देवी (40), पूनम (10), रेनू (13), अभिनेत्र सिंह (19), आरती (16), रविकांत (18), अजय कुमार (21), अनिल कुमार (30), सत्यनारायण (45), आशावती (15), अर्चना (13), रामादेवी (40), मुन्नी देवी (17) भर्ती हैं।

बासी रसगुल्ला खाने से लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। उल्टी, दस्त के शिकार 18 लोगों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। रसगुल्ले में पाउडर मिला था। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत अब ठीक है।
-डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed