फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बेहतर शिक्षा और सुरक्षा दिलाएगी बेटियों को मुकाम: गीता

बेहतर शिक्षा और सुरक्षा दिलाएगी बेटियों को मुकाम: गीता

Sun, 17 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा और सुरक्षा दिलाएगी बेटियों को मुकाम: गीता
औरैया। तिलक महाविद्यालय में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नारी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवक्ताओं ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें शपथ दिलाई कि वे अपने आप को कमजोर न समझें।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से हिंदी प्रवक्ता गीता देवी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी को मिला है। बेहतर शिक्षा और सुरक्षा से ही बेटियों को मुकाम प्राप्त हो सकता है। शिक्षित समाज से ही राष्ट्र की तरक्की संभव है। अभिभावक बेटों की तरह ही बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाएं, जिससे वे आगे बढ़ें और अपना मुकाम हासिल कर सकें। कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन


बेटियों को घरों तक सीमित रखा जाता है। साथ ही उनकी शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है। हिंदी प्रवक्ता नीतू पोरवाल ने बताया कि सरकार ने महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें उनके अधिकारों को बताने के लिए अभियान चलाया है, जिससे महिलाओं का काफी तबका शिक्षित हो चुका है। कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए 1090 जैसी हेल्प लाइनें भी शुरू की हैं। बेटियां हेल्प लाइन का सहारा जरूर लें। बेटियां जागरूक हों और अपने अधिकारों को पहचानें। उत्पीड़न होने पर सहन न करें बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाए। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को प्रवक्ताओं ने नारी गरिमा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी प्रवक्ता गीता देवी ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। कहा कि जब वह सजग रहेंगी तभी वे अपने अधिकारों को जान सकेंगी और अपने अधिकारों का सही उपयोग कर अपने आपको काबिल बना सकेंगी।

प्रवक्ता नीतू पोरवाल ने कहा कि आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं, उतनी ही तेजी से उनके सामने चुनौतियां भी आ रहीं हैं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें उचित दिशा देने में मददगार होंगे। कहा कि महिलाओं ने चुनौतियों से डरकर पीछे न हटें। इसके बाद होने वाली जीत ही उनका सम्मान हैं।

छात्रा सृष्टि वर्मा ने कहा कि महिलाएं अब लाचार नहीं हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने होगा। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरुकता आएगी। कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होना चाहिए।


छात्रा जागृति गुप्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारों ने महिलाओं और छात्राओं को मजबूती और उनकी सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम उठाएं हैं। महिला सुरक्षा को बनाए गए नियमों और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता अभियान को लेकर सभी बधाई के पात्र हैं।


-तिलक महाविद्यालय में अपराजिता मिशन के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed