बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा ब्लॉक के गांव हमीरपुर रूरू में पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया। जिसमें बीमार पशुओं के इलाज व टीकाकरण व 1668 पशुओं को पंजीकरण किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पशुओं के बीमारी के बारे में जानकारी ली।
एरवाकटरा ब्लॉक के गांव हमीरपुर में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह गौर के निर्देशन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु अरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन हमीरपुर रूरू के प्रधान अरुण प्रताप सिंह ने किया। शिविर में 1668 पशुओं को पंजीकरण किया। जिसमें 84 गाय भैस में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। 116 गर्भ परीक्षण किया गया। 1425 पशुओं को टीकाकरण सामान्य चिकित्सा इलाज किया गया। कृत्रिम गर्भाधान तथा समस्त पशुओं को दवा पान किया गया। बीमार पशुओं को उपचार दिया गया। शिविर में पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. ओम बाबू, प्रमोद कुमार, यतींद्र कुमार दीक्षित, रमेशचंद्र मिश्रा, इंद्रेश कुमार, कमलेश कुमार, रामप्रकाश आदि डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों ने मेला व शिविर में भाग लिया। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पशु पालकों को बीमारी आदि से पशुओं को बचाने के लिए उपाय बताए गए। इस शिविर में लोगों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके ग्रामीण क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।