फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1616 centre per hogi pariksha

जिले में 16 केंद्रों पर आयोजित होगी टीईटी परीक्षा

Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
1616 centre per hogi  pariksha
औरैया। शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। शासन की ओर से सकुशल परीक्षा के लिए डीएम और एसपी ने तैयारी शुरू कर दीं है। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराने को 16 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 12688 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 5960 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की गहनता से जांच कराने के निर्देश डीआईओएस को दिए हैं। जिससे कि कोई भी गड़बड़ परीक्षा केंद्र न बन सकें। परीक्षा केंद्र की साख के बारे में भी जांच कराए जाने को कहा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी, फर्नीचर, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पूर्व में परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके विद्यालयों की फौरी तौर पर जांच कराई गई। इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है। पिछले वर्ष में परीक्षा केंद्र रह चुके जनता इंटर कालेज, जनता महाविद्यालय अजीतमल, जिला पंचायत इंटर कालेज मूरारगंज, नगर पालिका इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय, चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय, गोपाल इंटर कालेज औरैया, सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़, गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज, रैपिड ग्लोबल बिधूना, वैदिक इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर, जनता इंटर कालेज व प्रकाशचंद्र महाविद्यालय ककोर को केंद्र प्रस्तावित किया गया है। डीआईओएस ह्रदयानंद त्रिपाठी ने बताया कि टीईटी के लिए पिछले वर्ष के ही केंद्र प्रस्तावित किए गए है। अनुमोदन के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई है। इसके बाद ही केंद्र तय हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed