फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   होली त्योहार पर जमकर बरसा रंग-गुलाल

होली त्योहार पर जमकर बरसा रंग-गुलाल

Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
होली त्योहार पर जमकर बरसा रंग-गुलाल
औरैया। जिले भर में होली का पर्व हर्षोल्लास से मना। कहीं फाग की धुन सुनाई दी तो कहीं डीजे पर लोग जमकर ठुमका लगाते दिखे। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


औरैया गुरुवार को रंगों की जमकर बौछार हुई। दोपहर बाद तक रंग का दौर चला। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने एक ढाबे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। रुहाई मोहाल स्थित समाजसेवी लालजी शुक्ला के आवास पर जमकर होली मी। पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाया। सदर विधायक रमेश दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे आदि ने भी समर्थकों और परिजनों के साथ होली मनाई। डीएम आवास पर डीएम अभिषेक सिंह ने पर्व मनाया। पुलिस लाइन में भी धूमधाम से त्योहार मना। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह, एसपी हरीश चंदर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी श्यौदान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फफूंद। टोलियों में युवाओं ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए होली की मुबारकबाद दी। कटरा मनेपुर स्थित शिव मंदिर पर हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा ने फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन किया। चिकित्सक डॉ. अजित द्विवेदी ने होली पर्व पर लोगों को जानकारी दी। प्रदीप दुबे, रमेश पांडेय, प्रस्तम पांडेय, राजाराम बाबा, बाबूराम राजपूत, पन्ना लाल, कन्हैया राजपूत, ब्रजेश राजपूत, राकेश पाल, राम प्रकाश, शीलू दोहरे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिबियापुर। मुहाल इंद्रा नगर में सारे लोग मंदिर से एक साथ होकर पूरे मुहल्ले के घरों पर दस्तक देते हैं और मेल मिलाप का सिलसिला शुरू होता है। बाद में फाग का कार्यक्रम होता है। इस दौरान कार्यक्रम में हरिओम तिवारी, अंशू ठाकुर, राहुल दीक्षित, आरके बाजपेयी, गुड्डू तोमर, गिरीश तिवारी, बग्गन गुप्ता, जयकरन, अतुल जादौन, कुलदीप सिंह, त्रिनेत्र यादव, गौरव चौबे, मुकेश दुबे, संतोष दुबे, विशाल दुबे, मधुर दुबे, राजू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। सवर्ण समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने भी जमकर होली खेली। युवा प्रदेश प्रभारी अंकित तिवारी के आवास पर बेला थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मुहाल रामकृष्ण नगर स्थित विधायक लाखन सिंह राजपूत एडवोकेट के आवास पर भी जमकर होली खेली गई। थाने में भी जमकर होली खेली गई। कैबिनेट मंत्री व आगरा लोकसभा क्षेेत्र के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के पैतृक गांव भटपुरा में प्रधान पति आशू पाल के आवास पर होली खेली गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह भी फोर्स के साथ पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।


मुरादगंज। चौकी पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ मिलकर रूट मार्च निकाला। चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने जनता को आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। रूट मार्च चौकी के सामने से शुरू होकर कस्बा के प्रमुख मार्गों व आसपास के जगतपुर, जलूपुर, दलेलनगर, सेंगनपुट्ठा, कसबा जाना आदि गांवों में घूमा।
बिधूना। त्योहार छुटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ला व कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र कुदरकोट, रूरुगंज, बंथरा, पसुआ, रूरूकला, भिखरा आदि क्षेत्र में भ्रमण कर होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखी।
अजीतमल। बच्चों की टोलियां मोहल्लों से निकल कर सड़कों पर आ गईं और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर खूब मस्ती की। बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। होली के त्योहार पर अबकी बार रंग कम गुलाल ज्यादा उड़ाया गया। घरों में गुझिया, झार, अहरसे जैसे पकवानों का सभी ने लुत्फ उठाया।

एरवाकटरा। होली का पर्व इस वर्ष शांतिपूर्वक मनाया गया। क्षेत्र में हाल ही में दिवंगत लोगों की याद में सादगी से होली खेली गई। प्रतिवर्ष फाग गायन आठ टोली दो दिन चलती है। इस वर्ष मात्र एक फाग टोली विश्राम बाथम, जवाहर सिंह, सुरेश सैनी, राजीव सक्सेना की देखी गई। सात फाग गायन की टोली नदारद दिखीं।

धूमधाम से मनी होली, ढोलक की थाप पर गाए फाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed