{"_id":"5ceae0afbdec22071c2e0637","slug":"1558896864554-auraiya-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 54 फीसदी हो सकी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 54 फीसदी हो सकी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गेहूं खरीद केंद्र खुले लगभग दो माह बीतने को है। लक्ष्य के 54800 मीट्रिक टन सापेक्ष अभी तक 45 फीसदी गेहूं की खरीद हो सकी है। गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डिप्टी आरएमओ ने प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने सोमवार से गेहूं खरीद में तेजी आने की संभावना जताई है।
जिले में 54800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक महज 24879 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। 15 जून तक खरीद होनी है, जिससे 20 दिनों में लक्ष्य की पूर्ति करना आसान होता नहीं दिख रहा। पिछले दिनों डीएम ने बैठक कर अपेक्षित गेहूं खरीद न होने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की क्लास लगाई थी। डिप्टी आरएमओ सुधांशु चौधरी ने रविवार को कर्मचारी कल्याण निगम कार्यालय पर प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि चुनाव की व्यस्तता तथा मंडी को मतगणना स्थल बनाए जाने से गेहूं खरीद केंद्रों तक नहीं ला सके। सोमवार से गेहूं की आवक खरीद केंद्रों पर बढ़ेगी। डिप्टी आरएमओ ने क्रय विक्रय समिति औरैया, कर्मचारी कल्याण निगम, खाद्य विभाग औरैया, अजीतमल, साधन सहकारी समिति अजीतमल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्र पर गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की।
रबी विपणन वर्ष 2019 -20 में 15 जून तक चलने वाली गेहूं खरीद के दौरान अवैध व्यापार, जमाखोरी पर लगाने लगाने के लिए डीएम ने सर्तकता समिति का गठन किया है। समिति में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के मंडी सचिव इसके सदस्य होंगे। यह समिति वर्तमान समय में संचालित गेहूं क्रय अवधि के मध्य गेहूं के व्यापारियों, फ्लोर मिलो, राइस मिलों व रेलवे रैक के माध्यम से जाने वाले गेहूं की प्रत्येक ट्रक की गहनता से निरीक्षण करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का पालन हो। डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर ने बताया कि गेहूं की अवैध जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।