{"_id":"5c8a9bb2bdec221429018be4","slug":"151552587698-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर दो वीडीओ की दो-दो स्थाई वेतन वृद्धि पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर दो वीडीओ की दो-दो स्थाई वेतन वृद्धि पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में मिल रहीं खामियों को लेकर अधिकारी सतर्क नजर आ रहे हैं। बुधवार को भाग्य नगर विकास खंड क्षेत्र में समीक्षा के दौरान खामियां मिलने पर पीडी ने तत्काल प्रभाव से दो वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) के खिलाफ दो-दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में लगातार अनियमितताएं पाईं जा रहीं है। इसको लेकर जिले के आला अधिकारी लगातार निगरानी करने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में पीडी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाग्य नगर विकास खंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास को लेकर भारी अनियमितताएं बरते जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसको लेकर उनकी ओर से की गई समीक्षा में कई पात्र लोगों को दर किनार कर अपात्रों को योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत सही पाई गई। इस पर उन्होंने भाग्यनगर विकास खंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, अछल्दा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सलीम अहमद को संलिप्त पाते हुए उनके खिलाफ दो-दो स्थाई वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों से अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
-दो वीडीओ की दो-दो वेतन वृद्धि पर रोक, स्पष्टीकरण भी तलब किया
-पीडी ने समीक्षा में कमी पाने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो