{"_id":"5c38db3ebdec22735f52d2aa","slug":"151547230014-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हुई गलत फहमी, तीन साल बाद मिला बिछड़ा जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हुई गलत फहमी, तीन साल बाद मिला बिछड़ा जोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। महिला थाना में पिछले एक पखवारे से दो फाइलों पर चल रही समझौते की वार्ता में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस को सफलता मिल गई। इन मामलों में आपसी मन मुटाव के चलते एक जोड़ा पिछले तीन सालों से अलग-अलग रह रहा था। वहीं दूसरे जोड़े के बीच भी कई माह से दूरियां चल रहीं थी। वार्ता के बाद उसका भी समाधान हो गया। इसके चलते दोनों परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं।
शुक्रवार को महिला थाना में आपसी मन मुटाव के बाद बिछड़े दंपति की सुनवाई पर वार्ता हुई। अहम बात यह रही कि इन दोनों फाइलों में पीड़ित महिलाओं के नाम अंजलि थे। वार्ता के दौरान शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी अंजलि पत्नी अमित शुक्ला जो पिछले तीन सालों से एक-दूसरे से दूर रह रहे थे। फिर से एक साथ रहने को तैयार हो गए। इस प्रकरण में सबसे ज्यादा बच्चों को खुशी मिली।
माता-पिता के अलग-अलग रहने से दोनों बच्चों को उनका प्यार नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अचानक तीन साल बाद फिर से दोनों के एक हो जाने से उन्हें भी अपने माता-पिता का एक साथ प्यार मिल पाएगा। उधर दूसरे मामले में पीड़ित दंपति के बीच वार्ता हुई। जिसमें पीड़िता अंजलि व उसके पति सतेंद्र कुशवाहा आपसी गलत फहमियों को दूर कर साथ रहने पर राजी हो गए। इससे दोनों प्रकरणों में हुए समझौते के बाद जहां महिला थाना में दो फाइलें बंद कर दी गईं। वहीं दो परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं।
विज्ञापन
- दो फाइलों पर हुई सुनवाई में दोनों अंजलियों के फिर से बसे घर
अमर उजाला ब्यूरो