फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो धरना धरेंगे कर्मचारी

शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो धरना धरेंगे कर्मचारी

Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो धरना धरेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सिंचाई संघ नलकूप शाखा की शनिवार को बैठक में मांगों के निराकरण के लिए रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने कहा यदि शीघ्र शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो धरना देंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

शहर स्थित पाइप सेंटर नलकूप खंड कार्यालय में संघ की बैठक में कैशलेस व्यवस्था को लागू करने, राज कुमार की पत्नी को पारिवारिक पेंशन शीघ्र दिलाने, नलकूप चालकों का स्थायीकरण होने के बाद व्यक्तिगत पत्र दिलाने, तीन वर्ष पूरे करने वाले नलकूप चालकों के स्थायीकरण किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश पांडेय व नवनिर्वाचित मंत्री अमित शुक्ला का संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व मंत्री राघवराम त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय ने कहा कि परिषद कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराएंगी। किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed