फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 infected and found, active case 177 in auraiya

औरैयाः 15 संक्रमित और मिले, एक्टिव केस 177

Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
15 infected and found, active case 177 in auraiya
औरैया। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 संक्रमित मिले हैं। अभी तक जिले में 354 संक्रमित सामने आए हैं। इसमें से 174 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 177 हैं। वहीं, बुधवार को 405 सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में 15 केस पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को कोई भी स्वस्थ नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि हॉटस्पॉट एरिया में कोई व्यक्ति बेवजह बाहर घूमता हुआ पाया जाता है उसके खिलाफ महामारी महामारी एक्ट में कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीमारी को हल्के में न लिया जाए। बैंकों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जायें, मास्क जरूर लगाएं। कोविड के प्रोटोकाल नियमों का अनुपालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग के लोगों को पालन करना है। अन्यथा की स्थिति में यह इंफेक्शन बढ़ता जाएगा। मालूम हो कि अभी तक 15193 सैंपल लिए गए हैं। 12790 केस निगेटिव मिले हैं। 2061 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक 354 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 174 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed