{"_id":"611aad658ebc3e42f34ee5f4","slug":"15-auguast-celebrated-auraiya-news-knp6464880127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में धूमधाम से मना 75वां स्वंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में धूमधाम से मना 75वां स्वंत्रता दिवस
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। शहीदों को याद किया गया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।
विकास भवन में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसपी आफिस में अपर्णा गौतम, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, बीएसए चंदना राम इकबाल, डीआईओएस चंद्र शेखर मालवीय ने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। दफ्तरों में कोविड नियमों का पालन कर देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों के बलिदान पर चर्चा हुई। जिला पंचायत में अध्यक्ष कमल दोहरे ने ध्वजारोहण किया। न्यायालय परिसर में जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणंजय कुमार वर्मा, राजेश चौधरी, मीनू शर्मा, सिविल जज शिवानी त्यागी, मेहर जहां, प्रियल शर्मा तथा अधिवक्ता महावीर शर्मा, बार अध्यक्ष इंद्रपाल भदौरिया, डीजीसी, अभिषेक मिश्र व शिवम शर्मा, अनंत शर्मा मौजूद रहे। दिबियापुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ककोर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, रवि त्यागी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस व बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी आजादी का जश्न मनाया। जिला अस्पताल में समाजसेवी विशाल सिंह सेंगर ने मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
स्कूलों में धूमधाम से मना आजादी का पर्व
दिबियापुर रोड स्थित देल्ही पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रेम किशोर चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही तिलक इंटर कालेज, गोपाल इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारती इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय, गुलाब सिंह कालेज, सुदति ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पोरवाल रेजीडेंसियल पब्लिक स्कूल, नगर पालिका इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।