फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   148 notice of service break issued to accountants

148 लेखपालों के खिलाफ सर्विस ब्रेक के नोटिस जारी

Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
148 notice of service break issued to accountants
औरैया। आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले 148 लेखपालों को शुक्रवार की देर शाम जिला प्रशासन ने सर्विस ब्रेक करने के नोटिस जारी किए हैं। एडीएम ने बताया कि इन सभी लेखपालों को चेतावनी गई है कि यदि वह काम नहीं लौटे, तो उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 11 लेखपालों के खिलाफ प्रशासनिक अफसर निलंबन की कार्रवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर लेखपाल जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा पायका स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनों दिन लेखपालों का आक्रोश भी बढ़ता दिखाई दे रहा था। इधर, प्रशासन ने भी आंदोलनकारी लेखपालों पर सख्ती बरतना तेज कर दिया है। पहले प्रदर्शनकारी लेखपालों को नोटिस जारी करने के बाद 11 लेखपालों को निलंबन कर दिया गया था। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने प्रदर्शन करने वाले 148 लेखपालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल 148 लेखपालों को सर्विस ब्रेक करने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन न करने वाले सभी लेखपालों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बकौल एडीएम 148 लेखपालों को नोटिस भेजकर आगाह किया गया है। यदि वह नहीं माने, तो उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लेखपालों को पहले सर्विस ब्रेक का नोटिस जारी किए गए हैं। यदि लेखपाल अपना प्रदर्शन समाप्त कर काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed