{"_id":"5c952745bdec2214262c5567","slug":"141553278789-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी के लिए भी होगा हर विधानसभा में बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी के लिए भी होगा हर विधानसभा में बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला महिला बूथ का निर्माण होगा। इस बूथ पर मतदान कार्मिकों के रूप में महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए बूथों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
औरैया, दिबियापुर तथा बिधूना विधानसभा को मिलाकर चार लाख 48 हजार 761 महिला मतदाता हैं, जो लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
चुनावों में मतदान के दौरान महिलाओं की भागेदारी काफी कम देखने को मिलती है। महिलाओं को मतदाता बनाने और उन्हें मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर तरह के उपाए किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सके और मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला बूथ बनाने का निर्देश दिया है। इस बूथ पर सारे मतदान कर्मी महिला ही तैनात होंगी।
हालांकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिस बूथ पर सिर्फ महिलाएं हों उन्हें बूथ बनाना है, लेकिन जनपद में कोई बूथ ऐसा नहीं है, जहां सिर्फ महिला मतदाता हों। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सबसे ज्यादा महिला मतदाता वाले बूथों को चिह्नित करने में जुटा है। इस बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा बल की तैनाती भी की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों के चिह्नांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय कर लिया जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन बूथ महिला बूथ होगा।
विज्ञापन
-मतदान से लेकर सुरक्षा तक की होगी महिलाओं की जिम्मेदारी
-मतदान के लिए जागरूक करने के लिए की जा रही कवायद
-तीनों विधानसभा में हैं चार लाख 48 हजार 761 महिला वोटर
अमर उजाला ब्यूरो