फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फफूंद रोड से दलेलनगर को जाने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल

फफूंद रोड से दलेलनगर को जाने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल

Tue, 19 Mar 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
फफूंद रोड से दलेलनगर को जाने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल
मुरादगंज (औरैया)। फफूंद रोड से ग्राम दलेलनगर को जाने वाला संपर्क मार्ग जीर्ण शीर्ण हो गया है। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से उक्त रोड की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

करीब 10 वर्ष पूर्व बसपा सरकार में फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने से दलेलनगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का डामरीकरण किया गया था। इससे गांव के मंसूरी मोहल्ला व ब्राह्मण टोला के निवासियों को कस्बा के मुख्य बाजार तक आने-जाने सहूलियत मिली थी। उसके बाद दोबारा सपा सरकार व वर्तमान सरकार ने इस ओर ध्यान न दिए जाने से मार्ग की हालत खराब हो गई। हालात यह हो गए है कि पूरे रोड की गिट्टी उखड़ कर आसपास के खेतों में जा चुकी है, जिससे रोड के स्थान पर सिर्फ गड्ढे ही रह गए हैं। पिछले दिनों स्थानीय निवासी मुन्ना खान ने सांसद का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट किया था पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। स्थानीय निवासी फहीम खान, अदनान, नन्हे, पंकज अवस्थी, अनिल शुक्ला आदि ने सड़क बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed