फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   14 people will be hounoured with auraiya ratna

14 को मिलेगा औरैया रत्न

Sat, 14 Aug 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
14 people will be hounoured with auraiya ratna
औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर नारायणी मंडपम दिबियापुर में 14 विभूतियों को औरैया रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के लोगों को बेहतर कार्य करने पर प्रोत्साहित करने के लिए औरैया डिस्ट्रिक्ट एग्जिविशन एंड फेयर ट्रस्ट द्वारा औरैया रत्न देने का फैसला किया गया था। इसके लिए छह वर्गों में 70 आवेदन आए थे। इनमें से 14 लोगों के आवेदनों को समिति द्वारा स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय कुमार सिंह जैकी कारागार मंत्री, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद, सुब्रत पाठक लोकसभा सांसद, रामशंकर कठेरिया आदि शामिल होंगे।
नाम क्षेत्र
डॉ. शिशिर पुरी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
डॉ. विशाल अग्निहोत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
कवि अजय शुक्ल कला संस्कृति एवं साहित्य
मुनीष त्रिपाठी कला संस्कृति एवं साहित्य
एसडीएम रमेश यादव प्रशासनिक/सरकारी सेवा
नायब तहीलदार पवन कुमार प्रशासनिक/सरकारी सेवा
एडीओ पंचायत रावेंद्र सिंह प्रशासनिक/सरकारी सेवा
राघव मिश्रा ग्रामीण/औद्योगिक विकास
श्रीधर उर्फ मखलू पांडेय ग्रामीण/औद्योगिक विकास
हरनारायण त्रिपाठी ग्रामीण/औद्योगिक विकास
मनीष कुमार शिक्षा
रश्मि शिक्षा
आनंद नाथ गुप्ता समाज सेवा
राजवर्धन शुक्ल समाज सेवा
एसओजी प्रभारी को प्लेटिनम, सिपाही प्रवीण को गोल्ड मेडल
औरैया। पुलिस विभाग इटावा में किए गए विशेष कार्यों के लिए एसओजी प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव व हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में दोनों पुलिस कर्मी औरैया एसओजी में तैनात हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इटावा में जनवरी 2021 में एक प्राइवेट फोन कंपनी में पांच करोड़ रुपये की डकैती की घटना हुई थी। इसमें उन्होंने व प्रवीण ने साथ काम कर घटना का खुलासा किया था। इस मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से दो लाख रुपये की राशि से पुरस्कृत भी किया गया था। 15 अगस्त को एसओजी प्रभारी सतेंद्र यादव को प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न व हेड कांस्टेबल एसओजी टीम प्रवीण कुमार को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed