{"_id":"61f97fcf01bba56f801fcc73","slug":"14-enrolled-on-the-last-day-auraiya-news-knp6783540112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन 14 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन 14 ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन छोटे दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीनों विधानसभा सीटों पर शाम तीन बजे तक 14 ने नामांकन किया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते समर्थक नामांकन स्थल तक नहीं पहुंच सके।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में बिधूना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अमित कुमार, अखिलेश कुमार, नवीन कुमार, जन अधिकार पार्टी से संगीता कुमारी, राष्ट्रीय समाज पक्ष से शिवम पाल, राष्ट्रीय समाज पार्टी से शिवलाल, भारतीय जन जाग्रति पार्टी से प्रभाकांत ने नामांकन किया। इसके अलावा औरैया सदर विधानसभा सीट से आजाद पार्टी की सुनीता देवी, सनी गौतम निर्दलीय, सतीश चंद्र निर्दलीय शामिल रहे।
जबकि दिबियापुर विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी से ओम प्रकाश राजपूत, आजाद समाज पार्टी से धीरेंद्र सिंह गौतम, सबका दल यूनाइटेड पार्टी से साधना राजपूत व हवलदार सिंह निर्दलीय के नाम शामिल रहे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कुछ प्रत्याशी सादगी के साथ चुुपचाप जाकर नामांकन करा आए।
विज्ञापन
जबकि कुछ लाव लश्कर लेकर तो पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते चिचौली और ककोर के पहले ही समर्थकों को लौटा दिया गया। इसके बाद वह प्रस्तावकों के साथ पहुंचे और नामांकन कराया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
सतीश चंद्र के पास 12 हजार की नकदी
औरैया से निर्दलीय नामांकन कराने वाले सतीश चंद्र कक्षा आठ पास हैं। मजदूरी करते हैं और पत्नी गृहणी हैं। उनके पास कुल 12 हजार की नकदी है, उनकी पत्नी के पास पांच हजार रुपये हैं। पत्नी के पास 500 ग्राम चंादी और 50 ग्राम सोने के जेवरात हैं। जिनकी कीमत उन्होंने दो लाख 85 हजार रुपये दर्शाई है। किसी भी तरह का ऋण व आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
सनी गौतम और उनकी पत्नी के पास मात्र पांच हजार की नकदी
औरैया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सनी गौतम पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके पास तीन हजार रुपये नकद व पत्नी के पास दो हजार हैं। एक बाइक, 14 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 500 ग्राम चांदी, चार तोला सोना है, जिसकी कुल कीमत दो लाख 69 हजार दिखाई है। उनके पास किसी भी प्रकार का कोई ऋण नहीं और न ही कोई आपराधिक रिकार्ड है।