{"_id":"010093ad8a00e8f0af3862a5bc624205","slug":"138-places-will-be-holika-dahan-dj-banned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"138 स्थानों पर किया जाएगा होलिका दहन, डीजे पर पाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
138 स्थानों पर किया जाएगा होलिका दहन, डीजे पर पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को होली के पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को त्यौहार पर रंग में भंग डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस बार होली त्यौहार में हुड़दंग काटने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीण आंचलों समेत 138 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन वाले दिन प्रत्येक होलिका दहन के स्थान पर एक पुलिस कर्मी व एक होमगार्ड की तैनाती पहले से सुनिश्चित कर दी गई है। जिससे किसी प्रकार का कोई झगड़ा फसाद न सके। वहीं शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहा सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, तहसील चौराहा, संजय गेट, खानपुर चौराहा, मुंसिफ कोर्ट, मंडी गेट, इंडियन ऑयल समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पिकेट लगाई जाएगी। जिसमें एक उप निरीक्षक व दो सिपाही मौजूद रहेंगे। कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से होली में हुड़दंग काटने वालोें पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस लाइन से तीन उप निरीक्षक व पंद्रह आरक्षी मिले हैं। वहीं अभियोजन शाखा से एक उप निरीक्षक व 18 आरक्षी भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त छह महिला आरक्षी भी कोतवाली क्षेत्र में भेजी गई हैं। उन्होेंने बताया महिला थानाध्यक्ष स्वयं गश्त पर रहेंगी।
कोट
होली के रंग बिरंगे पर्व को बदरंग करने वाले अराजकता तत्वों एवं नशेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली में धारा 144 लागू होने के कारण इस बार डीजे पर साफ तौर से पाबंदी की गई है।
मनोज तिवारी
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
कोट
होली के रंग बिरंगे पर्व को बदरंग करने वाले अराजकता तत्वों एवं नशेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली में धारा 144 लागू होने के कारण इस बार डीजे पर साफ तौर से पाबंदी की गई है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
पुलिस अधीक्षक