{"_id":"5c952d1abdec221420474584","slug":"121553280282-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बर्थ मिलनी हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बर्थ मिलनी हुई मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। होली पर्व को लेकर शुक्रवार को अपने-अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों की फफूंद रेलवे स्टेशन में खासी भीड़ रही। ट्रेनों का आलम यह रहा कि कोच के गेट में बैठकर यात्रियों को सफर करना मजबूरी बना रहा। ऐसे में कई यात्रियों ने ट्रेन से सफर करने का इरादा ही छोड़ दिया।
शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन में कानपुर, आगरा, दिल्ली जाने और वहां से आने वाली ट्रेनों की हालत खस्ता रही। यात्री कोचों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से तमाम यात्रियों को ट्रेन कोच के गेट पर बैठकर सफर करना मजबूरी बना रहा। फफूंद स्टेशन में शुक्रवार को पैसेंजर अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से आई। वहीं गोमती के स्थान पर हल्दिया आम्रपाली एक्सप्रेस को रोका गया। मुरी और कालका आदि में भी खचाखच भीड़ रही।
ट्रेनों में आमतौर पर तीन तरह के कोच होते हैं स्लीपर, एसी के अलावा सामान्य श्रेणी के भी कोच होते हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के कोच का सबसे बुरा हाल रहा। इनमें अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की खासी भीड़ रही। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक अर्जुनलाल ने बताया कि निरस्त चल रही ट्रेनों के कारण यह समस्या हो रही है। मार्च के बाद ट्रेनों के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बर्थ मिलनी हुई मुश्किल
-शुक्रवार को कोच के गेट में बैठकर यात्रियों ने किया सफर
अमर उजाला ब्यूरो