फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ चला अभियान

मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ चला अभियान
औरैया। मिलावटी दूध की बिक्री करने वालों के खिलाफ शुक्रवार से खाद्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन शहर में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर दूध के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन



आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर विभाग के अभिहीत अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने मिलावटी दूध की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अभियान औरैया शहर व आसपास चलाया गया है। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन जेसीज चौराहा, काली माता मंदिर, दयालपुर चौराहा के पास अभियान चलाकर प्रबल कुमार, भूरे दुबे, सौरभ कुमार पांडेय से दूध के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इन नमूनों को संदेह के आधार पर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खाद्य विक्रेताओं को अपना पंजीकरण कराने और लाइसेंस प्राप्त करने की बात कही है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, माताशंकर बिंद व सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर लिए गए दूध के नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed