फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अध्यक्ष पद के 11 व सदस्य पद के 63 पर्चे खरीदे

अध्यक्ष पद के 11 व सदस्य पद के 63 पर्चे खरीदे

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के 11 व सदस्य पद के 63 पर्चे खरीदे
उरई। नगर पालिका व पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन पालिका अध्यक्ष पद के लिए 11 व सदस्यों के कुल 63 पर्चे खरीदे गए। नामांक न स्थल पर दूसरे दिन सदस्य पद के प्रत्याशियों की आवाजाही से अधिकारी व कर्मचारी भी व्यस्त रहे। दोपहर तक सिर्फ एक पर्चा प्रमोद कुमार गौरव महाराज के नाम पर खरीदा गया। वही दोपहर बाद तय समय तक दस अध्यक्ष पद के दावेदारों ने पर्चे खरीदे। नामांकन के दूसरे दिन भी एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। जगह जगह लगाई गई बैरीकेडिंग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले की चार नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन के दूसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कक्षों में दिन भर प्रत्याशियों की आवाजाही रही। कलक्ट्रेट में दिन भर प्रत्याशी अपने आवेदन के लिए कागज तैयार कराते नजर आए।
विज्ञापन


सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 11 तो सदस्य पदों के लिए 63 पर्चे खरीदे गए। जहां अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी शहर के ज्योतिषाचार्य प्रमोद कुमार गौरव महाराज, विनोद शिवहरे, रामकृपाल, फईमउद्दीन अंसारी, मुन्नी देवी, मोती देवी, कृपा शंकर द्विवेदी, साबिर मंसूरी, मो. रहीस आदि ने पर्चें खरीदे। नामांकन में कोई भी अव्यवस्था न हो इसके लिए एसडीएम कोर्ट को सहित कई जगह बैरीकेडिंग लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए बनाए गए कक्षों तक सिर्फ प्रत्याशियों को जाने की अनुमति थी। दूसरे दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। वही प्रशासनिक अफसरों ने कई बार नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। वहीं दूसरे दिन कलक्ट्रेट में बैठे वकीलों के बस्तों पर भी प्रत्याशी दिन में भी अपने कागज तैयार करते नजर आए।

- दूसरे दिन नामांकन स्थल पर दिखी चहल पहल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed